भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा पंचायत में इन दिनों खेतों में सिर्फ गाजर ही नहीं उग रही, बल्कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक नई कहानी भी लहलहा रही है।
बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय E-Pose मशीन वितरण कार्यक्रम में राज्य के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव का शुभारंभ गोपाल मैदान में देश भर के नामचीन, जनजातीय एवं स्थानीय साहित्यकारों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दीप जलाकर हुआ।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी रांची की टीम ने शुक्रवार को बेड़ो थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
हजारीबाग जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लेकिन इसी ठंड से राहत पाने का एक उपाय एक दंपती को इतना महंगा पड़ गया कि दोनों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हजारीबाग जिला कमेटी द्वारा युवा दिवस के अवसर पर एक सकारात्मक और ऊर्जावान पहल की जा रही है।
आज अहले सुबह हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के बनहा गांव में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश गोप के रूप में हुई है।
जामताड़ के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर लूट की घटना का अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम सीएसपी संचालक नारायण पंडित बैंक से लेन-देन का कार्य निपटाकर अपने सीएसपी केंद्र लौट रहे थे।
जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए संचालित हो रही IndiaOne Air की हवाई सेवाएं बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं।
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद ने स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025–27 के लिए फेज-II नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह अवसर उन छात्र-छात्राओं के लिए है जो रिक्त सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिवस के अवसर पर 11 जनवरी 2026 को टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव, रांची में “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।